


नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान पूजा देवी और पंकज दास के रूप में हुई है।
घटना के बाद परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पंकज दास की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।















