



नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा क्षेत्र के मदरौनी पंचायत के पूर्व सरपंच सुनील सिंह उर्फ बुलबुल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया हैं । वहीं मदरौनी पंचायत के भावी मुखिया उम्मीदवार सुजीत सिंह ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दिवंगत सुनील सिंह की समाज और पंचायत के लिए की गई सेवाएँ हमेशा याद रहेंगी। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। सुजीत सिंह ने कहा कि उनका जाना पंचायत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।














