


नवगछिया। हेलमेट मैन के नाम से मशहूर बिहार पुलिस सेवा में तैनात धनंजय कुमार पासवान को उनके सराहनीय सामाजिक एवं मानव कल्याण कार्यों के लिए श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने शुक्रवार को साईंनगर, सहौरा में उन्हें “श्री साईं जीवन ज्योति” पत्रिका भेंट की और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा, जन-जागरूकता और मानव सेवा के क्षेत्र में धनंजय पासवान द्वारा किया जा रहा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर शुभम यादव ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि नव निर्मित श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार के निर्माण, प्रतिमा स्थापना और सौंदर्यीकरण कार्य में अधिक से अधिक लोग सहयोग करें, ताकि यह धार्मिक स्थल जनसेवा और आस्था का केंद्र बन सके।













