



भागलपुर : मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर खलासी सुरेंद्र शर्मा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र शर्मा ट्रैक्टर में खलासी का काम करता था। मंगलवार को काम के दौरान वह ट्रैक्टर के पीछे डाला से उतर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा।

गिरने से सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे उठाकर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
















