0
(0)

भागलपुर : नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार एवं उप मुख्य पार्षद नीलम देवी उपस्थित रहीं। बैठक में नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षदों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

सामान्य बोर्ड की इस बैठक में कुल 11 बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और सभी बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि, प्रधानमंत्री आवास योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना, जल-नल योजना, सफाईकर्मियों के आवेदनों पर विचार, वार्ड पार्षदों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर चर्चा, मुक्ति धाम में निःशुल्क सुविधाओं से संबंधित प्रस्ताव, वर्ष 2025 के लिए विज्ञापन नियमावली पर विचार-विमर्श तथा अन्य नए विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव शामिल थे।

बैठक के दौरान नगर परिषद के विकास कार्यों को गति देने, जनहित से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य पार्षद ने सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से रखने और समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में वार्ड पार्षद रामानंद पासवान, विनोद रजक, विभूति कुमार विकल्प, कृष्ण कुमार, दयावती देवी, पंकज यादव, नवीन कुमार बन्नी, संजय चौधरी, शोमा देवी, सरिता देवी, रीता देवी, नाजमा खातून, सुभाष कुमार, रानी देवी सहित कई अन्य वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। इसके अलावा एमएलसी प्रतिनिधि सन्नी कुमार, वस्तु विभाग की पदाधिकारी रुचिका कुमारी, टाउन प्लानर सुषमा कुमारी, टैक्स दारोगा गोपाल झा, प्रधान सहायक राजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी बैठक में मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: