0
(0)

भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले दो दिनों से शहर शीतलहर की चपेट में है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिन के समय पछुआ हवा चलने से कनकनी में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि शाम होते ही घना कोहरा छा जाने से ठंड और अधिक बढ़ जाती है। सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग आग और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर अलाव तापते नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार भागलपुर समेत आसपास के जिलों में फिलहाल सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। वहीं जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाने की अपील की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ती ठंड और कोहरे से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। गरीब और असहाय वर्ग को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था बढ़ाने और जरूरतमंदों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: