0
(0)

भागलपुर । नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के नगरपारा काली मंदिर के प्रांगण में रविवार को मां काली एवं नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने विभिन्न प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि काली मंदिर परिसर के उत्तर दिशा से 15-15 दक्षिण मुह के मंदिर का निर्माण कर नई प्रतिमा की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके अलावा मंदिर के बाहरी हिस्से से चंदा राशि संग्रहित करने का भी प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। सभी उपस्थित ग्रामीणों ने प्रस्ताव पर एकमत होकर अपनी स्वीकृति दी और हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर मनीष कुमार सिंह, मिथलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, शंकर सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह, विवेकानंद सिंह, अवधेश सिंह, कौशल किशोर सिंह, आशीष, रामावतार, लालू सहित कई अन्य ग्रामीण और प्रबुद्धजन मौजूद थे। बैठक में सभी ने मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: