



नवगछिया। नारायणपुर मंडल में एकदिवसीय विस्तृत मंडल कार्यसमिति की बैठक बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नारायणपुर मंडल अध्यक्ष पवन यादव एवं संचालन पवन सिंह ने किया। बैठक मे मुख्य अतिथि नवगछिया जिप सदस्य जिला उपाध्यक्ष सह बिहपुर विधानसभा प्रभारी नंदनी सरकार जायसवाल थी। बैठक का आगाज पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम् के साथ किया गया तत्पश्चात राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए। मंडल अध्यक्ष पवन यादव प्रस्ताव के समर्थन में कई वक्ताओं ने अपनी बात रखी।

पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाहा, भुवनेश्वर शर्मा, दिनेश यादव, रामचंद्र ठाकुर, रामचंद्र यादव, रामचंद्र गोस्वामी, जिला महामंत्री अभय रॉय, बिहपुर मंडल अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी, ख़रीक मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, राजनीतिक प्रस्ताव के समर्थन में बात रखते हुए विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने नारायणपुर मंडल के कई महत्वपूर्ण जन मुद्दों को राजनीतिक प्रस्ताव में जोड़ने की बात कही। रेलवे गुमटी पर ओवर ब्रिज नारायणपुर के गंगा धार में पुल निर्माण, मधुरापुर बाजार के बाहर से बायपास रोड इत्यादि। कहा की बिहपुर विधानसभा को आदर्श विधान सभा बनाना सपना है।

वह तभी संभव हो पाएगा जब सामूहिक प्रयास होगा। प्रस्ताव के समर्थन में भाजपा मुख्य प्रवक्ता प्रो गौतम कुमार ने कहा की इस मंडल कार्यसमिति से प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन तभी होगा जब हमलोग बिहपुर विधानसभा में आपार मतों से कमल खिलाकर बिहार में दो सौ से ज्यादा सीट जीतकर एनडीए सरकार बनाएंगे। धन्यवाद ज्ञापन दिनेश यादव ने किया। मौके पर शशि यादव, कुमार गौरव, ब्रजेश शर्मा, पिंटू गुप्ता, रंजीत गुप्ता, पप्पू यादव आदि उपस्थित थे।













