Tag Archives: narayanpur

नारायणपुर के मधुरापुर बाजार में देर रात शटर तोड़ने की कोशिश, मजबूत शटर के कारण लाखों की चोरी टली – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरी का प्रयास विफल हो गया। अज्ञात बदमाशों ने देर रात दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन शटर नहीं टूटने के कारण वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मधुरापुर बाजार स्थित श्री कृष्ण ज्वेलर्स के संचालक ज्ञानदेव कुमार पोद्दार को शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने फोन कर दुकान के शटर से छेड़छाड़ किए जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह दुकान पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि शटर […]

Noimg

नारायणपुर स्टेशन पर अवध–आसम आम्रपाली एक्सप्रेस के ठहराव की हुई शुरुआत | |GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नारायणपुर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15909 अवध–आसम आम्रपाली एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया गया। यह ठहराव क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब साकार हो गई है। कार्यक्रम के दौरान बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन के पायलटों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। शुभारंभ कार्यक्रम में एसीएम सोनपुर नीरज कुमार, डीसीआई नवगछिया रविकांत, आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार, जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, सुदामा साह, वरिष्ठ कार्यकर्ता गुलाबी, पप्पू यादव, अविनाश कुमार, पंकज गुप्ता, गौतम गोविन्द मंडल, छोटू गोस्वामी, नीरज झा, दिनेश यादव, विजय सिंह, चितरंजन कुमार, चंदन यादव, जदयू नवगछिया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, […]

Noimg

नारायणपुर उत्तर मंडल और बिहपुर एनडीए कार्यालय में भाजपा की हुई बैठक ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारबैठकभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र की मौजूदगी में रविवार को नारायणपुर उत्तर मंडल भाजपा की बैठक नगरपारा शिव मंदिर परिसर में हुई। बिहपुर विधानसभा भाजपा संयोजक दिनेश यादव की उपस्थित एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ब्रजेश नागर ने किया। बैठक प्रभारी प्रो गौतम थे। वहीं दूसरी बैठक बिहपुर एनडीए कार्यालय में बिहपुर दक्षिण/मुख्यालय मंडल की हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो ने किया। बैठक में 24 को भागलपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रूपरेखा बनाई गई। नवगछिया पुलिस जिला भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रो गौतम ने बताया कि सोमवार को बिहपुर उत्तर व खरीक उत्तर-दक्षिण में मंडल में भाजपा की बैठक होगी जिसमें बताया गया पीएम मोदी के कार्यक्रम को आमजन से […]

Noimg

नारायणपुर, बैकुंठपुर, भ्रमरपुर, जयपुर चूहर पश्चिम और नगरपारा दक्षिण में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : बुधवार को प्रखंड परिसर में विभिन्न पैक्सों के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। नारायणपुर पैक्स से गनौल की जुगनू देवी और अभिषेक कुमार, बैकुंठपुर पैक्स से नुरूद्दीनपुर के राजीव कुमार रंजन, भ्रमरपुर पैक्स से हिमांशु कुमार झा, जयपुर चूहर पश्चिम से चौहद्दी की सुनीता देवी, और नगरपारा दक्षिण से राजीव कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा। निर्वाची पदाधिकारी खुशबू कुमारी ने जानकारी दी कि सदस्य पद के लिए कुल 24 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। DESK 04 B

Noimg

नारायणपुर खण्ड द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस व दुर्गापूजा के सप्तमी तिथि के अवसर पर बुधवार को नारायणपुर खण्ड द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मन्दिर बलाहा से शुरू किया गया. पथ संचलन मधुरापुर बाजार के काली मन्दिर से होकर स्वर्ण चौक, स्टेट बैंक, बापू द्वार चौक व शिवाजी चौक होते हुए आशा उपेंद्र कुशवाहा सेवा सदन बलाहा में पहुंचकर संपन्न हुआ. मौके पर प्रचारक मनुशेखर कुमार , जिला व्यवस्था प्रमुख अनिल कुमार , खण्ड कार्यवाह विशाल सिंह , खण्ड संघचालक अनिल यादव ,दिनेश यादव, राजेंद्र यादव , विजय सिंह ,प्रेम, प्रदीप ,मनीष , चितरंजन, सुमित, कुन्दन आदि सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक बन्धु मौजूद थे. DESK 04 B

Noimg

नारायणपुर मंडल में एकदिवसीय विस्तृत मंडल कार्यसमिति की बैठक ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। नारायणपुर मंडल में एकदिवसीय विस्तृत मंडल कार्यसमिति की बैठक बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नारायणपुर मंडल अध्यक्ष पवन यादव एवं संचालन पवन सिंह ने किया। बैठक मे मुख्य अतिथि नवगछिया जिप सदस्य जिला उपाध्यक्ष सह बिहपुर विधानसभा प्रभारी नंदनी सरकार जायसवाल थी। बैठक का आगाज पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम् के साथ किया गया तत्पश्चात राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए। मंडल अध्यक्ष पवन यादव प्रस्ताव के समर्थन में कई वक्ताओं ने अपनी बात रखी। पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाहा, भुवनेश्वर शर्मा, दिनेश यादव, रामचंद्र ठाकुर, रामचंद्र यादव, रामचंद्र गोस्वामी, जिला महामंत्री अभय रॉय, बिहपुर मंडल अध्यक्ष […]

Noimg

नारायणपुर रायपुर बजरंगबली चौक पर बारिश से सड़क क्षतिग्रस्त ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के नारायणपुर रायपुर बजरंगबली चौक पर बारिश के कारण मुख्य सड़क का अधिकांश हिस्सा टूटने से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार नागर ने नवगछिया अनुमंडल के पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी से क्षतिग्रस्त सड़क को अविलंब ठीक करवाने का आग्रह किया है। प्रमोद कुमार नागर ने बताया कि यह सड़क रायपुर, कुशाहा, मनोहरपुर, आशाटोल और पहाड़पुर गांव को जोड़ती है। गांव के हजारों लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं। क्षतिग्रस्त सड़क पर जानकारी के अभाव में वाहन दुर्घटनाओं की संभावना अधिक है। बुधवार को प्रमोद कुमार नागर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की मांग की। मौके पर रविन्द्र शर्मा, बिन्देश्वरी शर्मा, अभिजीत कुमार, राजू […]

Noimg

मध्य विद्यालय बलाहा पूरब में बार-बार हो रही चोरी की घटना || GS NEWS

अपराधघटनानवगछियानारायणपुरAMBA0

नारायणपुर : मध्य विद्यालय बलाहा पूरब में बार-बार चोरी की घटना हो रही है . मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा अज्ञात चोर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी जाती रही है लेकिन चोर पुलिसिया गिरफ्त से बाहर हैं. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों ने मुझे छह जुलाई को विद्यालय में चोरी की घटना की जानकारी दी उस समय वो ट्रेनिंग में थे.इस दौरान विद्यालय के शिक्षक भानु भास्कर को प्रभार दिया गया था. मामले में भानु भास्कर ने भवानीपुर थाना में अज्ञात चोर के विरूद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया था. भवानीपुर पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर लिया है.इधर नवटोलिया गांव के राजीव कुमार झा ने मारपीट का आरोप लगा गांव के […]