5
(1)

नारायणपुर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15909 अवध–आसम आम्रपाली एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया गया। यह ठहराव क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब साकार हो गई है।

कार्यक्रम के दौरान बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन के पायलटों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

शुभारंभ कार्यक्रम में एसीएम सोनपुर नीरज कुमार, डीसीआई नवगछिया रविकांत, आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार, जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, सुदामा साह, वरिष्ठ कार्यकर्ता गुलाबी, पप्पू यादव, अविनाश कुमार, पंकज गुप्ता, गौतम गोविन्द मंडल, छोटू गोस्वामी, नीरज झा, दिनेश यादव, विजय सिंह, चितरंजन कुमार, चंदन यादव, जदयू नवगछिया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, अनिल पटेल और अभिषेक कुमार जीतू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और ट्रेन के ठहराव को लेकर खुशी जाहिर की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: