5
(1)

नवगछिया। आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर नवगछिया आदर्श थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर नवगछिया आदर्श थाना के थानाध्यक्ष रवि शंकर , नगर परिषद की सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव सहित शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मोहर्रम पर्व के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूस की रूट, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, एवं संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। एसडीओ ने उपस्थित लोगों से आपसी सहयोग और सामुदायिक समन्वय से त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी ने मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: