



नवगछिया ताइक्वांडो अकादमी की ओर से बुधवार को केक काटकर विश्व ताइक्वांडो दिवस मनाया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने एकत्रित होकर ताइक्वांडो खेल के महत्व और इसके इतिहास को याद किया।

जिला महासचिव सह कोच घनश्याम प्रसाद ने जानकारी दी कि 4 सितंबर 1994 को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने ताइक्वांडो को आधिकारिक रूप से ओलंपिक खेलों में शामिल करने की घोषणा की थी। तभी से प्रत्येक वर्ष 4 सितंबर को विश्व ताइक्वांडो दिवस मनाया जाता है।
इस मौके पर ताइक्वांडो कोच मुकेश कुमार, अमित कुमार, मो. नाजिम, धर्मचंद्र भगत, विकास चौरसिया, संजय सिंह, अन्नू प्रिया सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने कहा कि ताइक्वांडो न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए बल्कि आत्मरक्षा और अनुशासन के लिए भी बेहद उपयोगी है।













