5
(1)

नवगछिया: अधिवक्ता संघ नवगछिया के द्वारा बुधवार को संघ भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगरा के निवासी दिवंगत अधिवक्ता अवधेश पासवान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

गौरतलब है कि दिवंगत अधिवक्ता अवधेश पासवान का निधन 24 अक्टूबर को हृदय गति रुकने से हो गया था। उनके असामयिक निधन से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर फैल गई है।

शोक सभा के बाद सभी अधिवक्ताओं ने दिवंगत साथी के सम्मान में खुद को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। इस दौरान अधिवक्ता ललन मंडल ने भावुक होते हुए कहा कि अधिवक्ता अवधेश पासवान हमारे बीच एक अभिभावक के समान थे। वे सुलझे हुए, सरल स्वभाव के साथ ही सामाजिक विचारधारा के धनी व्यक्ति थे। अधिवक्ताओं ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

मौके पर अधिवक्ता सुरेंद्र नारायण मिश्रा, राधा कृष्ण सिंह, कुंदन चौधरी, रजनीश कुमार सिंह, ललन कुमार मंडल, श्यामल किशोर सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: