5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में निर्वाचन संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को जिला स्कूल, भागलपुर में स्थापित फैसिलिटेशन सेंटर तथा मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भागलपुर जिले के अंतर्गत निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात सभी कर्मियों, चालकों, खलासियों, क्लीनरों तथा पुलिसकर्मियों- जिन्होंने प्रथम प्रशिक्षण के दौरान प्रपत्र- 12 (फॉर्म- 12) पूर्व में जमा किया है, को डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) के माध्यम से मतदान करने हेतु आमंत्रित किया गया है। डाक मतपत्र द्वारा मतदान की प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2025 से 02 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक निम्नलिखित केंद्रों पर आयोजित की गई है। इंटर स्तरीय जिला स्कूल, भागलपुर, नवस्थापित जिला स्कूल, खिरनी घाट, भागलपुर, मारवाड़ी पाठशाला, भागलपुर, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, भागलपुर, मुस्लिम माइनॉरिटी हाई स्कूल, भागलपुर, मुस्लिम माइनॉरिटी इंटर कॉलेज, भागलपुर। इस अवधि में निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मी उक्त फैसिलिटेशन सेंटरों पर जाकर अपना मतदान कर सकते हैं। डाक मतपत्र से मतदान के लिए प्रत्येक कर्मी को नियुक्ति पत्र ईपीआइसी (मतदाता पहचान पत्र) अथवा निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: