Tag Archives: facilitation centre

फैसिलिटेशन सेंटर एवं प्रशिक्षण केंद्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में निर्वाचन संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को जिला स्कूल, भागलपुर में स्थापित फैसिलिटेशन सेंटर तथा मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भागलपुर जिले के अंतर्गत निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात सभी कर्मियों, चालकों, खलासियों, क्लीनरों तथा पुलिसकर्मियों- जिन्होंने प्रथम प्रशिक्षण के दौरान प्रपत्र- 12 (फॉर्म- 12) पूर्व में जमा किया है, को डाक मतपत्र […]