



नवगछिया। नवगछिया प्रीमियर लीग (NPL) का ट्रायल शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडल के मुख्य मैदान में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लीग सचिव राजेश कुमार झा उपस्थित रहे, जिन्होंने ट्रायल की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखते हुए इसे निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराया।

ट्रायल में पटना, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, नवगछिया और कटिहार जिलों के NPL रजिस्टर्ड खिलाड़ियों ने भाग लिया। मौके पर सभी टीम ओनर्स भी उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बारीकी से देखा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के नाम नोट किए गए, ताकि आगामी 2 नवम्बर को होने वाली नीलामी (ऑक्शन) में इन खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा सके।

ट्रायल के दौरान एसडीएम ऋतुराज प्रताप सिंह भी मैदान पर उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने टूर्नामेंट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह खेल प्रतिभाओं को उभरने का उत्तम अवसर प्रदान करता है। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
ट्रायल के सफल आयोजन से खेल जगत में उत्साह का वातावरण बना रहा और आगामी नीलामी एवं लीग मैचों के लिए खिलाड़ियों और टीम ओनर्स में जोश और उम्मीद बढ़ी है।
















