



नवगछिया । नवगछिया स्थापना दिवस के अवसर पर नवगछिया विकास समिति द्वारा जन-कल्याणकारी एवं सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए बाबा गणिनाथ सेवा समिति को बिहुला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने कहा कि माँ बिहुला विषहरी और नवगछिया की भूमि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। वैदिक काल से नवगछिया ऋषि-मुनियों और तपस्वी साधकों के लिए आस्था का केंद्र रहा है।

उन्होंने बताया कि आज नवगछिया अनुमंडल का 54वां स्थापना दिवस है। नवगछिया अनुमंडल की स्थापना 24 नवंबर 1972 को हुई थी। उन्होंने कहा कि नवगछिया ने समय के साथ कई उच्चाइयों को देखा है और सभी समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हमेशा विकासशील रहा है। अब यह जिला बनने की दिशा में अग्रसर है। पंकज कुमार भारती ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जन्म इस पवित्र और संतों की भूमि नवगछिया में हुआ।

इस मौके पर नवगछिया विकास समिति से मुकेश राणा, विहान सिंह राजपूत, शरद योगी, खेल संघ के अखिलेश पांडे तथा बाबा गणिनाथ सेवा समिति के कोषाध्यक्ष विवेकानंद साह, शशि शेखर साह, रंजीत कुमार, नीरज साह, सौगंध साह, मुकेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार साह, सुमित कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।















