5
(1)

नवगछिया । नवगछिया कचहरी मैदान में चल रही नवगछिया प्रीमियर लीग के छठे दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक मुकाबलों से भरा रहा। इस दिन दो मुकाबले खेले गए, जिसमें नवगछिया थंडर और नवगछिया पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

पहले मुकाबले में नवगछिया थंडर और नवगछिया टाइटन के बीच खेला गया। नवगछिया थंडर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में थंडर की टीम ने 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर में अभिषेक बच्चन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 26 गेंदों में 98 रन बनाए, जिससे टीम को मजबूत टोटल मिला। टाइटन की तरफ से रिजवान, आदित्य और शिवम ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नवगछिया टाइटन की टीम महज 138 रन पर ऑल आउट हो गई। टाइटन की ओर से आदित्य ने सर्वाधिक 39 और रेहान ने 27 रन बनाए। थंडर की गेंदबाजी में आकाश सिंह ने 3 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस तरह नवगछिया थंडर ने टाइटन को 31 रनों से हराया। इस मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब अभिषेक बच्चन को मिला। मुख्य अतिथि के रूप में नवगछिया प्रीमियर लीग के सचिव राजेश झा, प्रभारी संतोष बब्बू, संचालक निखिल रंजन और रणजी ट्रॉफी प्लेयर एमडी रहमतुल्लाह शाहरुख मौजूद थे। अंपायर के रूप में बीसीए फाइनल के राघव ठाकुर और मनोहर कुमार उपस्थित रहे।

दूसरे मुकाबले में नवगछिया रॉयल्स और नवगछिया पैंथर्स के बीच खेला गया। रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में 158 रन का स्कोर बनाया। टीम की ओर से राहुल भौमिक ने 46 और राकेश गुप्ता ने 31 रन बनाए। पैंथर्स की तरफ से सचिन राय ने 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवगछिया पैंथर्स ने यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। पैंथर्स की ओर से आशीष चौधरी ने 47 और हसनैन ने 36 रन बनाए। इस प्रदर्शन के दम पर पैंथर्स ने रॉयल्स को हराया। इस मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब सचिन राय को मिला।

छठे दिन के इन मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचक खेल का अनुभव कराया और नवगछिया प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: