0
(0)

नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में सभी इंजीनियरिंग विभागों के पदाधिकारियों के साथ अनुश्रवण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरसीडी, आरडब्ल्यूडी, पीएचईडी, लघु सिंचाई, जल संसाधन, बीआईएमसीएल, शिक्षा विभाग (इंजीनियरिंग शाखा), विद्युत विभाग एवं भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक और सहायक अभियंता शामिल हुए।

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी विभागों द्वारा संचालित और प्रगति पर चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। विशेष रूप से सड़क निर्माण एवं मरम्मती, स्कूल भवन, पंचायत सरकार भवन और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई।

रोहित कर्दम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का आपसी समन्वय के माध्यम से शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। पंचायत सरकार भवन के निर्माण में यदि कहीं सीमांकन, भूमि विवाद या अतिक्रमण की समस्या उत्पन्न हो तो अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत राज पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर इसका तुरंत निदान किया जाए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: