5
(1)

मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की मिलेगी विस्तृत श्रृंखला

नवगछिया के गौशाला रोड, पोखर के ठीक सामने, लाल बिहारी कॉलोनी के गेट पर गुरुवार को श्री कृष्णा डेयरी का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे माहौल में उत्सव जैसा नजारा देखने को मिला।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रेम सागर उर्फ डब्लु यादव, सुनील यादव, सिंटू कुमार, गुलशन कुमार, रामकुमार चौधरी और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भूतपूर्व मुखिया पिंकू यादव बगड़ी, भवानीपुर के जदुनंदन यादव, कोका-कोला डिस्ट्रीब्यूटर सुमित कुमार, डॉक्टर रत्नेश कुमार, डॉक्टर संदीप गुप्ता, ओम सर, शंभू यादव, नीरज जायसवाल, राकेश कुमार भगत, सुमित कुमार सिंह (नीरज) , विकास सिंह, जेम्स फाइटर, गौतम यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन अविनाश कुमार और गौतम भारती द्वारा किया गया। इस अवसर पर डेयरी के संचालक प्रो. सिंटू कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री कृष्णा डेयरी में पनीर, खुआ, छेना, पेड़ा, दही, गुलाब जामुन, स्पंज, रसमलाई, लड्डू, बालूशाही, लौंगलता, चंद्रकला और समोसा सहित अनेक प्रकार की मिठाइयाँ और डेयरी उत्पाद ग्राहकों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि डेयरी का उद्देश्य शुद्धता और स्वाद को बनाए रखते हुए लोगों को बेहतर सेवा देना है। साथ ही शादी-विवाह एवं अन्य अवसरों के लिए भी मिठाइयों के ऑर्डर स्वीकार किए जाएंगे।

उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने डेयरी के शुभारंभ पर संचालक को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि श्री कृष्णा डेयरी जल्द ही नवगछिया और आसपास के लोगों की पहली पसंद बनेगी।

संपर्क:
मोबाइल – 9162364992
पता – गौशाला रोड, लाल बिहारी कॉलोनी गेट, नमामि गंगे के समीप, नवगछिया, भागलपुर

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: