


नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर रिंग बांध और पेट्रोल पंप के बीच हाइवा के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी है जबकि एक युवक घायल है. मृतक की पहचान कदवा आश्रम टोला निवासी रंजन कुमार के रूप में की गयी है जबकि ब्रजेश कुमार घायल है. स्थानीय लोगों को घटना के तुरंत बाद रंजन और ब्रजेश को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां रंजन को मृत घोषित कर दिया गया जबकि ब्रजेश को बेहतर इलाज के लिए मायागज अस्पताल भेजा गया. जानकारी मिली है कि 24 जून को रंजन के बहन की शादी होने वाली थी. इसलिये रंजन ब्रजेश के साथ खरीददारी करने नवगछिया बाजार मोटरसाइकिल से गया था. बाजार से लौटते वक्त दोनों एक हाइवा के चपेट में आ गया. मौके से हाइवा चालक हाइवा को भगाने में सफल रहा. घटना के बाद युवक के परिजन गहरे सदमे में हैं.















