


नवगछिया स्टेशन चौक के समीप बुधवार की शाम मौर्य फूड पैराडाइस – ए फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन नगर परिषद नवगछिया की सभापति प्रतिनिधि एवं भावी विधायक प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवगछियावासियों को अब स्वादिष्ट और विविध व्यंजनों का आनंद अपने ही शहर में मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रोफेसर अशोक झा, श्री राम अवतार, प्रोफेसर बिंदेश्वरी सिंह, विनोद केजरीवाल, मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, समाजसेवी गौतम यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर, संजय यादव, मुरारी लाल पंसारी, रेस्टोरेंट के संचालक अमित कुमार, दिनेश कुमार सिंह, संजुला देवी, रिंकी कुमारी, मुन्ना कुमार और पवन कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रेस्टोरेंट के संचालक अमित कुमार ने बताया कि यहां पर वेज और नॉन-वेज स्पेशलिटी, चाइनीज, तंदूर, बिरयानी सहित कई तरह के व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न पकवानों का स्वाद लिया और रेस्टोरेंट की सराहना की।
रेस्टोरेंट में परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर खाने के लिए बेहतर माहौल, आधुनिक साज-सज्जा और गुणवत्तापूर्ण सेवा का विशेष ध्यान रखा गया है। उद्घाटन के मौके पर रात्रि में स्थानीय लोगों और मेहमानों के लिए विशेष व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया।












