



नवगछिया: गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के विधायक निधि से नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विधायक ने कॉलोनी में निर्मित कई सड़कों का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उनके साथ पार्षद मनीष सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, मुन्ना जायसवाल, अजीत पटेल, मिलन सागर सहित अनेक स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।
स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण को लेकर विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए आभार जताया। उद्घाटन के दौरान विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
















