



नवगछिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया क्षेत्र में गुरुवार को 450 लोगो को कोविड 19 का टीकाकरण किया गया। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बरूण कुमार ने कहा कि गुरुवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के 120 लोगों का टिकाकरण किया गया जबकि 18 वर्ष से अधिक उम्र के 330 लोगों का टिकाकरण किया गया है।
















