


नवगछिया। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। नवगछिया में जल्द ही एक भव्य और अत्याधुनिक ज्वेलरी शोरूम “श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स” का शुभारंभ होने जा रहा है। यह शोरूम महाराज जी चौक, शुभ लक्ष्मी के पहलें, नवगछिया में स्थित होगा, जो अपने भव्य स्वरूप और आधुनिक डिज़ाइन के कारण पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनेगा ।

जानकारी के अनुसार यह शोरूम लगभग 1000 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में तैयार किया जा रहा है, जिसे नवगछिया का अब तक का सबसे बड़ा और एक्सक्लूसिव ज्वेलरी शोरूम बताया जा रहा है। यहां ग्राहकों को गोल्ड, सिल्वर और डायमंड ज्वेलरी की शानदार और लेटेस्ट डिज़ाइन वाली रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी।
शोरूम में कैरेट मीटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे ग्राहक आसानी से सोने की शुद्धता की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

शोरूम में विवाह, सगाई, त्योहार, पारिवारिक समारोह और दैनिक उपयोग के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए आभूषण उपलब्ध होंगे। आधुनिक इंटीरियर, बेहतर लाइटिंग, सुरक्षित डिस्प्ले सिस्टम और ग्राहक सुविधा को ध्यान में रखते हुए शोरूम को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है, ताकि खरीदारी का अनुभव और भी यादगार बन सके।
स्थानीय व्यापार जगत का मानना है कि इस शोरूम के खुलने से न केवल नवगछिया के ग्राहकों को बड़े शहरों का अनुभव अपने ही शहर में मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। साथ ही क्षेत्र के ज्वेलरी बाजार को भी एक नई पहचान मिलेगी।

श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स का उद्देश्य गुणवत्ता, शुद्धता और विश्वास के साथ ग्राहकों को बेहतरीन आभूषण उपलब्ध कराना है। शोरूम प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि यहां हर वर्ग के ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए विशेष कलेक्शन उपलब्ध रहेगा।
फिलहाल शोरूम निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और बहुत जल्द इसके भव्य उद्घाटन की तारीख की घोषणा की जाएगी। “कमिंग सून” के साथ लगाए गए इस बैनर ने शहरवासियों के बीच उत्सुकता और उत्साह दोनों बढ़ा दिए हैं।

नवगछिया में इस भव्य ज्वेलरी शोरूम के आगमन से शहर को एक नई व्यावसायिक पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।














