



भागलपुर के नवगछिया में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 14 जुलाई को नवगछिया बस स्टैंड के समीप उस समय हुआ, जब एक अनियंत्रित हाइवा ने एक टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टोटो पर सवार होकर नारायणपुर निवासी सुशीला देवी दवाई लाने जा रही थीं।

हादसे में सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें तत्काल परिजनों द्वारा नवगछिया से भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीते कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद से ही सुशीला देवी की स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी। अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका।













