5
(1)

400 से अधिक छात्र-छात्राओं और जीविका दीदियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

भागलपुर। बिहार आइडिया फेस्टिवल का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें प्रदेश के नवाचार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को लेकर विशेष चर्चाएं एवं प्रस्तुतियाँ हुईं। इस अवसर पर कुलपति (भीसी) की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा की गई। अनुसंधान निदेशक, उप विकास आयुक्त, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्, सहायक निदेशक उद्योग सहित डीआईसी के सभी वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

फेस्टिवल में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्होंने अपने नवाचार विचारों को प्रस्तुत किया। साथ ही जीविका की दीदियाँ भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और उन्होंने आत्मनिर्भरता के अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्टार्टअप, स्थानीय उद्योगों और नवाचार के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना रहा। सभी वक्ताओं ने छात्रों के विचारों की सराहना की और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया। बिहार आइडिया फेस्टिवल नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित कर रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: