



एनडीए कार्यकर्ताओं ने कराया बाजार बंद
नवगछिया । बिहार एनडीए द्वारा आयोजित बिहार बंद का असर नवगछिया में मिला-जुला देखने को मिला। गुरुवार को सुबह से ही एनडीए कार्यकर्ता बाजार बंद कराने के लिए टोली बनाकर सड़कों पर उतरे। स्टेशन रोड, मुख्य बाजार, गौशाला रोड और हरियापट्टी सहित कई जगहों पर दुकानों को बंद कराया गया।
इस दौरान जदयू और भाजपा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घूम-घूमकर दुकानों को बंद करवाया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, जदयू जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद अनिल यादव, सुबोध कुशवाहा, मुकेश राणा, कौशल जयसवाल, आलोक सिंह, कुणाल गुप्ता, अनूप भगत, नन्हे सिंह राजपूत, रंजीत झा, गुलाब सिंह, दीपक मवांडिया, हिमांशु भगत, अपर्णा कुमारी, उपेंद्र यादव, प्रिंस पटेल, हर शंभू सिंह, अभिनंदन यादव और प्रवेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला कार्यकर्ताओं की टोली भी सक्रिय रूप से बाजार बंद करवाती हुई देखी गई।

नवगछिया के ढोलबज्जा बाजार में नंदनी सरकार और सुबोध कुशवाहा के नेतृत्व में बंद कराया गया। वहीं अभिया बाजार में रंजीत झा और चंदन जायसवाल के नेतृत्व में दुकानों को बंद करवाया गया। सुकटिया बाजार में मंडल अध्यक्ष मुकेश मंडल के नेतृत्व में बाजार को शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराया गया।
कुल मिलाकर बंद के दौरान नवगछिया में बाजारों में आंशिक असर देखने को मिला और जगह-जगह एनडीए कार्यकर्ताओं की सक्रियता नजर आई।














