



नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिरबन्ना चौक से पूरब प्लांट के समीप एनएच 31 पर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। टैंकर का रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 38 टी 3845 बताया जा रहा है। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार टैंकर खगड़िया से कटिहार की ओर जा रही थी। इसी दौरान बिरबन्ना चौक पार करने के बाद चालक को झपकी आने से वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया और टैंकर पलटकर सड़क किनारे गोबर के ढेर पर जा गिरी। गनीमत रही कि टैंकर गोबर के ढेर पर गिरने से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंकर को जप्त कर लिया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार ने बताया कि हादसे में चालक मामूली रूप से जख्मी हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।















