5
(1)

नवगछिया। बिहार सरकार द्वारा शुक्रवार को राज्य के सभी वृद्धजन, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों के खातों में प्रतिमाह 1100 रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि भेजी गई। इस अवसर पर नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 में पेंशनधारियों ने खुशी जाहिर की और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

लाभुकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस योजना को गरीबों और बुजुर्गों के लिए संबल बताया।

इस मौके पर वार्ड पार्षद चम्पा कुमारी द्वारा सभी उपस्थित वृद्धजनों का सम्मान किया गया। पेंशन मिलने पर लाभार्थियों के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान कई लाभार्थियों ने कहा कि यह राशि उनके लिए न केवल आर्थिक सहारा है, बल्कि सम्मान और सुरक्षा की भावना भी देती है।

पार्षद चम्पा कुमारी ने भी सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि पेंशन योजना समाज के वंचित वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: