5
(1)

भागलपुर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक छत्रशाल सिंह ने पत्रांक ईसीआर/एडीएम/पीजी/एमपीएमएलए/67/2025 के माध्यम से बिहपुर विधायक इं. शैलेन्द्र को पत्र भेजा है। इसमें बताया गया है कि थाना बिहपुर स्टेशन के उन्नयन, विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु अमृत भारत योजना में शामिल करने के संबंध में उनके द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र के बिंदुओं पर यथोचित कार्रवाई की जाएगी।

विदित हो कि दिनांक 13 जून को विधायक ने महाप्रबंधक को एक मांग पत्र सौंपा था। इसमें बिहपुर को अमृत भारत योजना में शामिल करने, इनवर्ड एवं आउटवर्ड माल सेवा को पुनः शुरू करने, रैक प्वाइंट की स्थापना, रेलवे की 750 एकड़ से अधिक खाली भूमि का उपयोग ग्रुप डी प्रशिक्षण केंद्र, रेलकर्मियों के बच्चों के लिए खेल स्टेडियम तथा उच्च गुणवत्ता वाले आवासों के निर्माण हेतु करने की मांग की गई थी।

इसके साथ ही, बिहपुर-महादेवपुर के बीच बंद पड़ी रेल सेवा को चालू कराने, हमसफर, गरीब नवाज, सीमांचल एवं डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक पटना जाने वाली ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने, खरीक एवं नारायणपुर स्टेशनों पर दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, प्लेटफार्म संख्या 1 के दोनों छोर पर चहारदीवारी, प्लेटफार्म 1 व 2 पर यात्री शेड और पत्थर से निचली सतह का सौंदर्यीकरण, आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेशन भवन का निर्माण, सौर ऊर्जा प्रणाली, उद्घोषणा प्रणाली, गुड्स शेड व इमली चौक से जोड़ने वाली सड़क पर हाई मास्क लाइट, फुट ओवरब्रिज का नवीनीकरण, कोच इंडीकेशन बोर्ड व पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पश्चिम यार्ड क्षेत्र की बाउंड्री वॉल, पुराने क्वार्टरों को तोड़कर नए क्वार्टरों का निर्माण तथा उत्तर दिशा में इमली चौक से स्टेशन के पूर्वी भाग को जोड़ने हेतु नया फुट ओवरब्रिज और बिहपुर व खरीक-नारायणपुर में आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) की मांग भी शामिल थी।

रेल महाप्रबंधक द्वारा इस पत्र के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया है कि इन सभी बिंदुओं पर आवश्यक एवं उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। इससे क्षेत्रीय जनता को यातायात व परिवहन सुविधाओं में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: