July 12, 2025
थाना बिहपुर स्टेशन के विकास की दिशा में बड़ा कदम, रेलवे ने दी स्वीकृति ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक छत्रशाल सिंह ने पत्रांक ईसीआर/एडीएम/पीजी/एमपीएमएलए/67/2025 के माध्यम से बिहपुर विधायक इं. शैलेन्द्र को पत्र भेजा है। इसमें बताया गया है कि थाना बिहपुर स्टेशन के उन्नयन, विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु अमृत भारत योजना में शामिल करने के संबंध में उनके द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र के बिंदुओं पर यथोचित कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि दिनांक 13 जून को विधायक ने महाप्रबंधक को एक मांग पत्र सौंपा था। इसमें बिहपुर को अमृत भारत योजना में शामिल करने, इनवर्ड एवं आउटवर्ड माल सेवा को पुनः शुरू करने, रैक प्वाइंट की स्थापना, रेलवे की 750 एकड़ से अधिक खाली भूमि का उपयोग ग्रुप डी प्रशिक्षण केंद्र, रेलकर्मियों के बच्चों के लिए खेल स्टेडियम तथा उच्च गुणवत्ता वाले […]