5
(1)

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत जीरो माइल स्थित एनएच-31 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान नदी थाना क्षेत्र निवासी साजन कुमार के चार वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार के रूप में की गई है। हादसे में बच्चे के पिता चिंतन कुमार और मां रेणु देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे दंपती सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान चार वर्षीय मासूम बाइक के नीचे दब गया। हादसे में बच्चे का पैर बाइक के नीचे फंस गया और पेट दबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत माता-पिता की आंखों के सामने होने से घटनास्थल पर मौजूद लोग भी भावुक हो उठे।

सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचने लगे। मृतक मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है।

बताया गया कि हादसे में महिला के गले के ठीक ऊपर गंभीर चोट आई है। दोनों घायल फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: