December 14, 2025
एनएच-31 पर दर्दनाक हादसा, माता-पिता के सामने चार वर्षीय मासूम की मौत, दंपती गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
सड़क दुर्घटनाChanchal Jhaनवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत जीरो माइल स्थित एनएच-31 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान नदी थाना क्षेत्र निवासी साजन कुमार के चार वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार के रूप में की गई है। हादसे में बच्चे के पिता चिंतन कुमार और मां रेणु देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे दंपती सड़क पर गिर पड़े। […]