5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित गोपी ढाबा के पास रविवार को एक तेज रफ्तार हाईवा ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर निवासी रामेश्वर भगत के पुत्र संजीव कुमार (ई-रिक्शा चालक) और ई-रिक्शा में सवार मोहम्मद पुलिस पिता मो० करामात के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा की रफ्तार काफी तेज थी और उसने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक के चेहरे व शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं। वहीं, सवारी की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।

घायल चालक संजीव के भाई राजीव कुमार ने बताया कि संजीव सुबह कुरसेला जाने के लिए निकला था। नवगछिया गोपी ढाबा के पास हाईवा ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।

इधर, सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हाईवा तथा ई-रिक्शा को जब्त कर लिया। हालांकि, हाईवा का चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए। मामले में अब तक थाना प्रभारी से संपर्क नहीं हो सका है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: