



नवगछिया। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत इस्माइलपुर प्रखंड में दो ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास गोपालपुर के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने किया।

पहली सड़क लक्ष्मीपुर धार से इस्माइलपुर तक बनाई जाएगी, जिसकी स्वीकृत राशि 8.698 लाख रुपये है। वहीं दूसरी सड़क रामवृक्ष बासा एवं छोटू सिंह टोला से कमला कुंड होकर इस्माइलपुर प्रखंड कार्यालय तक जाएगी, जिसकी स्वीकृत राशि 4.414 लाख रुपये निर्धारित की गई है। दोनों सड़कों की चौड़ाई 18 फीट होगी।
विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।














