0
(0)

एक युवक का सर फटा

आधा दर्जन आंशिक रूप से जख्मी

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया वार्ड संख्या- 14 में गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे निजी सड़क निर्माण करने को लेकर दो पक्षों में विवाद और भीषण मारपीट की घटना प्रकाश में आया है। इस मारपीट में भवानीपुर थाना क्षेत्र के चौहद्दी निवासी स्व सखीचंद यादव के पुत्र प्रिंस कुमार जख्मी हो गया। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष अपने पैतृक जमीन पर निजी फंड से सड़क निर्माण व ढ़लाई करवा रहा था।

तभी चौहद्दी गांव के दबंग ईशो यादव अपने बेटे, पोते व अन्य अज्ञात लठैत के साथ आकर कार्य को बाधित करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान मारपीट की घटना हुई। घटना में आधा दर्जन महिला पुरूष आंशिक रूप से जख्मी हुआ। सूचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस के आने पर मामला शांत हुआ। इस बारे में भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों में झड़प की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: