January 22, 2026
निजी फंड से सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षो में भीषण मारपीट || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaएक युवक का सर फटा आधा दर्जन आंशिक रूप से जख्मी नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया वार्ड संख्या- 14 में गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे निजी सड़क निर्माण करने को लेकर दो पक्षों में विवाद और भीषण मारपीट की घटना प्रकाश में आया है। इस मारपीट में भवानीपुर थाना क्षेत्र के चौहद्दी निवासी स्व सखीचंद यादव के पुत्र प्रिंस कुमार जख्मी हो गया। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष अपने पैतृक जमीन पर निजी फंड से सड़क निर्माण व ढ़लाई करवा रहा था। तभी चौहद्दी गांव के दबंग ईशो यादव अपने बेटे, पोते व अन्य अज्ञात लठैत के साथ आकर कार्य को बाधित करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान मारपीट की घटना हुई। […]