5
(1)

कनपटी में मारी गई दो गोली, घटनास्थल पर ही हुई मौत

मृतक नाथनगर के बेरिया गांव का रहने वाला

नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निरुद्दीनपुर, मिर्जापुर गंगा दियारा में मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरिया निवासी चंचल मंडल के 35 वर्षीय पुत्र श्याम मंडल उर्फ भूटका के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिहपुर थाना और नाथनगर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया गया। मृतक के हाथ में गोदना (टैटू) देखकर और सोशल मीडिया की मदद से पहचान की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक दो अन्य लोगों के साथ बाइक पर सवार होकर गंगा की उपधारा पार कर क्षेत्र में आया था। मृतक के अपराधी प्रवृत्ति का होने की चर्चा भी स्थानीय स्तर पर की जा रही है, हालांकि लोग खुलकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

मृतक के शरीर पर दो गोली कनपटी में मारी गई थी। वह उजले रंग की शर्ट पहने हुए था, सिर पर लाल गमछे का मुरेठा बांधे था, गले में रुद्राक्ष की माला और आंखों पर चश्मा लगाए हुए था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

बिहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: