5
(2)

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के पोखर रोड स्थित हाई स्कूल के पास मंगलवार की देर शाम करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गया और तड़पने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार शराब के नशे में धुत था और टक्कर के बाद कुछ दूरी पर जाकर स्वयं भी गिर पड़ा।

घायल युवक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी प्रमोद पोद्दार, पिता हरि पोद्दार के रूप में हुई है। प्रमोद उस समय काम खत्म कर साइकिल से घर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रमोद के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

वहीं, हादसे के तुरंत बाद बाइक सवार युवक भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और डायल 112 को सूचना दी व दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। प्रमोद की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

बाइक सवार युवक की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के कंस्ट्रक्शन कार्य में मजदूरी करता है। बाइक सवार की पहचान अर्जुन कॉलेज के कर्मचारी राजीव कुमार ने मनीष की पुष्टि की।

मनीष नशे में था और उसके हाथ में आंशिक चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र शाम के समय काफी व्यस्त रहता है, लेकिन शराबियों और तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं आम होती जा रही हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस पूरे मामले में नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि रविशंकर सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन असफल रहा। घायल प्रमोद की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: