5
(1)

नवगछिया। मंगलवार को कदवा थाना क्षेत्र के पकरा टोला कदवा में लगभग 2:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पुलिया के समीप, ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कदवा थाना क्षेत्र के भरोसा सिंह टोला निवासी जय किशोर साह का पुत्र बंटी कुमार (16) था। बंटी दसवीं का छात्र था।

परिजनों ने बताया कि बंटी मोटर ठीक कराने के लिए चौसा के धनेशपुर गया हुआ था। वहां से वापस लौटते समय वह बालू घाट की तरफ से आ रहे ट्रेक्टर की चपेट में आ गया। ट्रेक्टर से सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बंटी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद ट्रेक्टर चालक गाड़ी लेकर पकरा टोला कदवा गांव की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने कुछ समय तक ट्रेक्टर और चालक को पकड़कर अपने कब्जे में रखा, लेकिन बाद में दोनों को कहीं हटा दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रेक्टर का मालिक निश्चित नहीं है। कुछ लोग इसे चौसा के पैना निवासी ईंट भट्टा मालिक विजेन्द्र सिंह का बताते हैं, तो कुछ का कहना है कि यह पकरा टोला कदवा निवासी अजय सिंह की है। इस पर संशय बरकरार है और ग्रामीण दोनों के बारे में पता लगा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कदवा थाना पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। बंटी अपने परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था और अविवाहित था।

कदवा थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी चालक का पता लगाया जा रहा है और आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजन और ग्रामीण घटना से शोकाकुल हैं और ट्रेक्टर व चालक की खोजबीन कर रहे हैं ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: