



नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इ. शैलेंद्र को 18वीं बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल का सचेतक (राज्य मंत्री) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी और विधानसभा दोनों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व ही श्री शैलेंद्र को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिहार विधानसभा की जिला परिषद और पंचायती राज समिति का सदस्य भी बनाया गया था। इस मनोनयन पर प्रोफेसर गौतम, प्रभुनंदन चौधरी, अभय कुमार राय, अजय उर्फ माटो, चंद्रकांत चौधरी और परमानंद मंडल सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
ज्ञात हो कि इ. शैलेंद्र पिछली 17वीं बिहार विधानसभा में भी सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक रह चुके हैं। पुन: सचेतक बनाए जाने पर विधायक ने पार्टी और एनडीए के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुझ पर जिस अपेक्षा और विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर मैं पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
















