Noimg

राजकीय लक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय, नवगछिया की प्राचार्य इंद्रा कुमारी को भावभीनी विदाई || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया स्थित राजकीय लक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय की प्राचार्य इंद्रा कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय शिक्षक सोमेश कुमार ने की। समारोह की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत एवं विदाई गीत की प्रस्तुति से हुई। भावुक माहौल के बीच छात्राओं ने अपनी प्रिय प्राचार्य को गीतों के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि मुकेश राणा ने इंद्रा कुमारी को शिक्षा क्षेत्र में उनके समर्पित योगदान के लिए धार्मिक ग्रंथ एवं बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इंद्रा कुमारी का शैक्षणिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोतीलाल मंडल ने किया। समारोह के दौरान नये प्राचार्य सोमेश कुमार ने पदभार […]

सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में होली मिलन समारोह का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया: सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह इस वर्ष विशेष रूप से भव्य और यादगार रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों विद्यालय संचालकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ा दी। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। समारोह की शुरुआत पारंपरिक तरीके से एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर एवं होली की शुभकामनाएं देकर की गई। विद्यालय परिवार एवं एसोसिएशन के सदस्यों ने रंगों के इस पावन पर्व को प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। होली गीतों और फाग की धुन पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख विद्यालय […]

बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2025–26: 27 पुलिस पदाधिकारी सम्मानित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर: बिहार पुलिस के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2025–26 के तहत पूर्वी क्षेत्र भागलपुर के कुल 27 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। यह गरिमामय समारोह भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में महानिरीक्षक विवेक कुमार ने चयनित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में भागलपुर, बांका एवं नवगछिया जिले के पुलिस पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महानिरीक्षक विवेक कुमार ने कहा कि यह सम्मान उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय कार्यों के लिए दिया जाता है। उन्होंने सभी सम्मानित अधिकारियों से भविष्य में भी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक […]

Noimg

भागलपुर में युवक पर फायरिंग, औद्योगिक थाना में मामला दर्ज || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर: बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीराचक निवासी सचिन कुमार (पिता – सुग्रीव शर्मा) ने अपने ऊपर हुए कथित जानलेवा हमले को लेकर औद्योगिक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट करने के बाद अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें गोली का एक छर्रा उनकी आंख के नीचे लग गया और वे घायल हो गए। सचिन कुमार के अनुसार, इलाके का एक युवक कथित रूप से शराब एवं हथियार तस्करी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस अवैध गतिविधि का विरोध किया और इसे बंद करने की बात कही, तो आरोपित युवक अपने चार-पांच साथियों के साथ पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। विवाद के दौरान फायरिंग की गई, जिसमें […]

भागलपुर में पुलिस की दोहरी चुनौती: सूखा नशा और साइबर गैंग पर सख्ती || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद जहां पारंपरिक शराब तस्करी पर नियंत्रण की कोशिशें तेज हुई हैं, वहीं अब पुलिस के सामने “सूखा नशा” (सिंथेटिक एवं प्रतिबंधित नशीले पदार्थ) और बढ़ते साइबर अपराध नई चुनौती बनकर उभरे हैं। इन दोनों मोर्चों पर भागलपुर पुलिस विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई कर रही है। भागलपुर पुलिस रेंज के आईजी विवेक कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सूखा नशा सप्लायर गैंग और साइबर क्रिमिनल नेटवर्क फिलहाल पुलिस के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर इन अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद कुछ आपराधिक गिरोहों ने अपना फोकस बदलकर युवाओं को निशाना बनाते हुए स्कूल-कॉलेज और […]

Noimg

होली में नशे पर सख्ती: भागलपुर प्रशासन अलर्ट मोड में, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर: होली पर्व को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी भागलपुर ने मद्य निषेध विभाग और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि त्योहार के दौरान शराब पीकर सड़कों पर निकलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाए तथा संदिग्ध वाहन चालकों की जांच ब्रेथ एनलाइजर से अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि होली जैसे बड़े त्योहारों में नशे की हालत में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती हैं, जिसे रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बार जांच केवल औपचारिकता […]

Noimg

डीएम कार्यालय परिसर में चौकीदार-दफादार संघ का धरना, पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर: बिहार राज्य चौकीदार व दफादार संघ के बैनर तले भागलपुर डीएम कार्यालय परिसर के समीप चौकीदार एवं दफादारों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए संघ के भागलपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष कैलाश झा ने बताया कि पटना में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच कर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही सेवानिवृत्त चौकीदारों के परिवारों की बहाली, मानदेय में वृद्धि तथा पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग भी बिहार सरकार से की गई। प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन आयुक्त (कमिश्नर) को सौंपा। धरना कार्यक्रम में अमरजीत कुमार, जितेंद्र पासवान, नरेश पासवान, बलराम पासवान, विनोद […]

Noimg

त्वचा-अनुकूल प्राकृतिक गुलाल के निर्माण में बिहार कृषि विश्वविद्यालय की अभिनव पहल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर: बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए मंदिरों में अर्पित पुष्प अपशिष्ट से प्राकृतिक एवं त्वचा-अनुकूल गुलाल का सफल उत्पादन शुरू किया है। यह पहल माननीय कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित की जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा “गॉड टू गॉड” थीम के तहत तैयार किए गए गुलाल को पुनः मंदिरों को समर्पित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का सुंदर समन्वय स्थापित हो रहा है। यह गुलाल पूरी तरह रासायनिक रंगों से मुक्त है तथा त्वचा के लिए सुरक्षित पुष्पों से तैयार किया जाता है। इसकी शेल्फ लाइफ लगभग तीन वर्षों तक बताई गई है। पुष्पों से प्राप्त आवश्यक तेलों (एसेंशियल […]

Noimg

बाबा जाह्ननेश्वर धाम में शिव-पार्वती प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकली, भक्तिमय हुआ क्षेत्र || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत परबत्ता पंचायत के जाह्नवी चौक स्थित जयमंगल टोला में शुक्रवार 27 फरवरी को बाबा जाह्ननेश्वर धाम में शिव-पार्वती प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के वातावरण में आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। शोभायात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर गांव का भ्रमण किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन से वातावरण गूंजता रहा, वहीं ग्रामीणों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आयोजन समिति के अनुसार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत कई […]

Noimg

पीएम आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी, फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करते ही खाते से 1.67 लाख रुपये उड़ाए || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर भेजी गई फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करते ही रंगरा के एक व्यक्ति के बैंक खाते से एक लाख 67 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। पीड़ित ने मामले को लेकर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा साइबर थाना को भी इसकी सूचना दी गई है। जानकारी के अनुसार रंगरा निवासी मो. जुम्मन के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें “पीएम आवास योजना 2026” लिखकर योजना का लाभ दिलाने का दावा किया गया था। संदेश में लाभ प्राप्त करने के लिए एक एपीके फाइल डाउनलोड करने का लिंक भेजा गया था। योजना का फायदा मिलने की उम्मीद में पीड़ित ने […]