Noimg

Naugachia: गंगा कटाव पीड़ितों के मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राघोपुर पंचायत के प्रभावित परिवारों को पांच डिसमिल जमीन और नुकसान का तीन गुना मुआवजा देने की मांग, राज्यपाल के नाम सौंपा तीन सूत्री ज्ञापन नवगछिया। गंगा कटाव ने कई परिवारों से उनका घर और जमीन छीन ली है। बेघर हुए परिवारों के सामने अब आवास और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। कटाव पीड़ितों को सरकारी मुआवजा, आवासीय जमीन और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बुधवार को राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम के संयोजन में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बिहार के राज्यपाल के नाम तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों को राहत देने और कटाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई गई। धरना को संबोधित […]

Naugachia: ज्योतिष हत्याकांड में मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज, चार आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कदवा थाना क्षेत्र के पचगछिया टोला में बाइक सवार तीन अपराधियों ने मारी थी गोली, एसटीएफ के सहयोग से पुलिस कर रही पूछताछ नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के कदवा थाना क्षेत्र के पचगछिया टोला में युवक ज्योतिष कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतक की मां अनीता देवी के बयान पर कदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कदवा थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हत्याकांड में कदवा थाना पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मामले में हत्या […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया के सुप्रसिद्ध संत स्वामी आगमनंद जी महाराज के जन्मस्थान नगरह गांव में पहुंचा आरती संग्रह, श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ ग्रहण की पुस्तिका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जीएस न्यूज़ की ओर से मां दुर्गा के आरती संग्रह के निःशुल्क वितरण का अभियान जारी है। इसी क्रम में नवगछिया के नगरह गांव स्थित दुर्गा मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच आरती संग्रह का वितरण किया गया। नगरह गांव नवगछिया के सुप्रसिद्ध संत स्वामी आगमानंद जी महाराज की जन्मस्थली के रूप में भी जाना जाता है। नवरात्र के दौरान मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी धार्मिक माहौल के बीच भक्तों तक आरती संग्रह पहुंचाने की पहल की गई। जीएस न्यूज़ की इस पहल का उद्देश्य मां दुर्गा की आरती के बोल को अधिक से अधिक श्रद्धालुओं और परिवारों तक पहुंचाना है, ताकि […]

Noimg

Naugachia: नवरात्रि विशेष : नवगछिया के इस दरबार में मां भवानी के दर्शन से मन को मिलती है शांति, प्रकृति की गोद में विराजती हैं जगदंबा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

श्री श्री 108 श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर सह गोपाल गौशाला परिसर में मां भवानी का दरबार, नवरात्र में नहीं होती प्रतिमा स्थापना और न ही बलि की परंपरा; वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और महाप्रसाद से होती है आराधना नवगछिया। शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन मां स्कंदमाता की आराधना को समर्पित है। इस पावन अवसर पर जीएस न्यूज़ की नवरात्रि विशेष श्रृंखला में आज चलिए नवगछिया बाजार के उस दरबार में, जहां मां भवानी के दर्शन के साथ महादेव की नगरी, शांत जलाशय, खेत-खलिहान और गौसेवा का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह दरबार है नवगछिया बाजार की मुख्य सड़क पर स्थित श्री श्री 108 श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर सह गोपाल गौशाला परिसर में विराजमान मां […]

Bhagalpur: NTPC कहलगांव में 500 से अधिक कामगारों की हड़ताल के आसार!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एरियर भुगतान पर प्रबंधन की समयसीमा बीती, श्रम आयुक्त की बैठक भी रद्द प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। वादे पर वादा, लेकिन कामगारों के खाते में बकाया राशि का भुगतान कब? एनटीपीसी कहलगांव में एमजीआर (MGR) से जुड़े करीब 5 सौ कामगारों के वेतन और एरियर का मामला एक बार फिर गरमा गया है। बढ़ी हुई दर से एरियर भुगतान की मांग को लेकर चल रहा विवाद अब अनिश्चितकालीन हड़ताल की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। झारखंड मजदूर कल्याण संघ ने स्पष्ट संकेत दिया है कि यदि कामगारों की मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो दुर्गा पूजा के बाद आंदोलन तेज किया जा सकता है। संघ के अनुसार, इस मामले से 500 से अधिक कामगार प्रभावित हैं। मामले को सुलझाने के लिए […]

Bhagalpur: छोटी अलालपुर में जियो बैग की दीवार भी कटाव रोकने में नाकाम, तीन दर्जन मकान पानी में झूल रहे- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पानी घटते ही बनेगी स्थायी कार्ययोजना : ऊर्जा मंत्री 20 एजेंसियां बचाव कार्य में जुटीं हैं प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा के भीषण कटाव से खरीक प्रखंड की राघोपुर पंचायत के छोटी अलालपुर में तबाही का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कटाव की चपेट में आकर दर्जनों पक्के मकान और ऐतिहासिक रेलवे तटबंध पहले ही प्रभावित हो चुके हैं। अब लत्तीपुर-जहान्वी चौक (14 नंबर) मुख्य सड़क के अस्तित्व पर भी संकट मंडराने लगा है। स्लुईस गेट के समीप मिट्टी का तेजी से धसान होने से इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पर आवागमन बाधित होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं, छोटी अलालपुर में तीन दर्जन से अधिक पक्के मकानों की नींव लगातार खोखली हो रही है। ये सभी मकान पानी […]

Noimg

Bhagalpur: दुर्गा पूजा में सुरक्षा का ‘फायर प्लान’ तैयार, भागलपुर में 23 दमकल गाड़ियां रहेंगी मुस्तैद; पंडालों पर अग्निशमन विभाग की पैनी नजर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम, हर पंडाल में अग्निशमन यंत्र और पानी-बालू रखने का निर्देश; 3 मीटर ऊंचे पंडाल और चारों ओर 4 मीटर खाली जगह अनिवार्य। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आकर्षक सजावट के बीच आगजनी की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। पूजा के उल्लास में किसी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए जिले में 23 दमकल गाड़ियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। विभाग ने साफ कर दिया है कि पूजा पंडालों की भव्यता के साथ सुरक्षा मानकों का पालन भी अनिवार्य होगा। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन […]

Bhagalpur: 150 वर्षों से विराज रही किला वाली मातारानी,कभी यहां की नाट्य परंपरा की होती थी चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले के कहलगांव शहर में स्थापित किला वाली मातारानी पिछले 150 वर्षों से विराजमान हैं। यहां मां की पूजा-अर्चना बांग्ला पद्धति से होती है। स्थापना से पहले, मंदिर निर्माण के लिए जमींदार विद्युत गांगुली ने भूमि प्रदान की थी। उसके बाद, पिंडी पर पूजा शुरू हुई। कुछ वर्षों बाद जमींदार के प्रिय राय बहादुर गजाधर प्रसाद साह ने मंदिर का निर्माण कराया। दशहरे के अवसर पर यहां की दो दिवसीय नाट्य परंपरा की चर्चा पूरे जिले में होती थी। मंदिर परिसर में जेपी ड्रामेटिक स्टेज हुआ करता था, जहां प्रारंभिक दौर में बाल नाट्य परिषद पश्चात विद्यार्थी परिषद के रंगकर्मियों द्वारा ‘कफन’ और ‘दो बीघा जमीन’ जैसे सामाजिक नाटकों का मंचन भोर तक होता था। नाटक टीम […]

Noimg

Bhagalpur: स्कूली बच्चों ने धारण किए मां दुर्गा के नौ रूप, सामाजिक कुरीतियों के वध का किया मंचन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। नवरात्र के पावन अवसर पर जिले के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग खुटहरी में बुधवार को भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को धारण कर आकर्षक अभिनय प्रस्तुत किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। विद्यार्थियों ने अपनी वेशभूषा, भाव-भंगिमा, संवाद और अभिनय कौशल से उपस्थित शिक्षकों एवं सहपाठियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का सजीव चित्रण और सामाजिक कुरीतियों के वध का रोमांचक मंचन रहा। विद्यार्थियों ने पौराणिक प्रसंगों को अपने अभिनय के माध्यम से जीवंत कर दिया। मां दुर्गा के विभिन्न रूपों में सजी छात्राओं ने अपनी […]

Bhagalpur: त्योहारी मौसम में चीनी के भाव में उबाल, सभी दलहनों के भी तेवर कड़े, महंगाई ने बिगाड़ा किचन का जायका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ थोक में ₹60 तो खुदरा बाजार में ₹70 किलो बिक रही चीनी। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। त्योहारों का मौसम है, लेकिन महंगाई ने आम आदमी की खुशियों पर एक बार फिर ग्रहण लगाना शुरू कर दिया है। चीनी की कीमतों में आए उछाल ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। मिठास के इस त्योहारी मौसम में चीनी के बढ़ते भाव लोगों के मुंह का जायका कड़वा करने लगे हैं। इतना ही नहीं, दाल, सरसों तेल और चना के भाव में भी तेजी के संकेत मिलने से आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले सावन माह में भी चीनी ने अपने तेवर दिखाए थे। फिलहाल, सभी दलहनों की कीमतों में 5-6 रुपये प्रति किलो का उछाल आ चुका है। […]