July 17, 2026
Purnia: रामकृष्ण मठ में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, विशेष पूजा व भक्त सम्मेलन का आयोजन- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026मंगल आरती, हवन, भजन, वेद पाठ, जप-ध्यान और प्रसाद वितरण सहित होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम पूर्णिया: शहर के भट्ठा बाजार स्थित रामकृष्ण मठ में आगामी 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्रीरामकृष्ण देव के मंदिर में विशेष पूजा, हवन, भजन, वेद पाठ, जप-ध्यान एवं भक्त सम्मेलन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मठ प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु-शक्ति का स्मरण एवं आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है। महोत्सव की शुरुआत प्रातः 5 बजे मंगल आरती से होगी। इसके बाद प्रातः 5:35 बजे वेद पाठ एवं स्तवन का आयोजन होगा। प्रातः 7 बजे से 10:30 बजे […]