0
(0)

@ विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और उच्च शिक्षा के विकास को मिलेगी नई दिशा : विवेकानंद गुप्ता।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के सीनेट सदस्य के रूप में विजय कुमार सिंह के मनोनयन पर जदयू भागलपुर के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पटना स्थित कार्यालय पहुंचकर विजय कुमार सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विजय कुमार सिंह बिहार विधान परिषद के सदस्य होने के साथ-साथ बिहार स्टेट हाउसिंग को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड, पटना

(बिहार-झारखंड) के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय सहकारी आवास बोर्ड/संघ, नई दिल्ली के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें टीएमबीयू के सीनेट सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि विजय कुमार सिंह का सीनेट सदस्य के रूप में मनोनयन विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा उच्च शिक्षा के विकास को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को मजबूती मिलेगी।इस आशय की जानकारी जदयू के जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: