Bhagalpur: मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त! फर्जी निकासी और खाने में छिपकली मिलने के मामले में प्रधानाध्यापक व रसोइया पर होगी कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर में मिड-डे मील योजना में अनियमितता पर बड़ा एक्शन, डीएम अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में समिति ने लिया कार्रवाई का फैसला। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता और सरकारी राशि की कथित फर्जी निकासी के मामलों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय चयन एवं अवधि विस्तार समिति की बैठक में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और रसोइया के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक में दो गंभीर मामलों की समीक्षा की गई। पहला मामला गोराडीह प्रखंड के मध्य विद्यालय तरछा में राशि की कथित फर्जी निकासी से संबंधित है। वहीं, दूसरा मामला सुल्तानगंज प्रखंड के […]

Bhagalpur: नवीन निश्चल, जयप्रकाश भारती और कांतेश कुमार बने युवा जदयू के प्रदेश महासचिव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पंकज कुमार सिंह को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी, मनोनयन पर नवगछिया के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई नवगछिया। युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश कमेटी की नई सूची जारी की गई है। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने नवगछिया के तीन नेताओं को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें युवा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन निश्चल, पूर्व प्रदेश सचिव जयप्रकाश भारती और कांतेश कुमार उर्फ टीनू यादव शामिल हैं। वहीं, पंकज कुमार सिंह को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। प्रदेश कमेटी में जिम्मेदारी मिलने पर मनोनीत नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल और नवगछिया […]

Bhagalpur: भागलपुर में 209 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के उल्टा पुल स्थित जामा मस्जिद के पास कार्रवाई, तलाशी में बरामद हुआ मादक पदार्थ भागलपुर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोजाहिदपुर थाना पुलिस ने 209 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अभिषेक आनंद के रूप में हुई है। वह बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज का निवासी बताया जा रहा है। सिटी एसपी के अनुसार, मोजाहिदपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उल्टा पुल स्थित जामा मस्जिद के पास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा […]

Noimg

Bhagalpur: जुर्माना नहीं भर पाने वाले गरीब बंदियों को मिलेगी आर्थिक मदद, 5 की रिहाई का रास्ता साफ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर में सशक्त समिति की बैठक में 8 बंदियों के मामलों पर विचार, 11 हजार रुपये का जुर्माना जमा करने की अनुशंसा भागलपुर : गरीबी के कारण जुर्माना नहीं भर पाने वाले बंदियों को राहत देने की दिशा में भागलपुर जिला प्रशासन ने पहल की है। गरीब बंदियों को जुर्माना चुकाने और जमानत हासिल करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की योजना के क्रियान्वयन को लेकर गठित सशक्त समिति (Empowered Committee) की बैठक बुधवार को जिला पदाधिकारी, भागलपुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जुर्माना जमा नहीं कर पाने के कारण जेल में निरुद्ध कुल आठ सजावार बंदियों के मामलों पर विचार किया गया। इनमें से पांच बंदियों को योजना के तहत सहायता के लिए योग्य पाया गया। इन […]

Noimg

Bhagalpur: ललमटिया में 1076 बोतल कोरेक्स सिरप, 310 नशीली दवाइयां और गांजा बरामद, दो गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी बताए जा रहे सगे भाई भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर नरगा में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। इस दौरान 107.06 लीटर कोरेक्स सिरप (1076 बोतल), 310 पीस नशीली दवाइयां और 230 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों कन्हैया लाल मंडल और बालेश्वर मंडल को गिरफ्तार किया है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को गुप्त सूचना […]

Bhagalpur: बाईपास थाना क्षेत्र में 500 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब बरामद, मौके पर नष्ट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत पिस्ता पासी टोला में छापेमारी, दुर्गा पूजा को लेकर अवैध शराब के खिलाफ बढ़ाई गई निगरानी भागलपुर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत बुधवार को बाईपास थाना क्षेत्र के पिस्ता पासी टोला में छापेमारी की गई। इस दौरान करीब 500 लीटर अर्धनिर्मित अवैध देसी शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार, बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पिस्ता पासी टोला में अवैध […]

Bhagalpur: भागलपुर में रबी महाभियान और महिला किसान दिवस का आयोजन, चार प्रगतिशील महिला किसानों को मिला सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जिलास्तरीय कार्यशाला में कृषि की नई तकनीकों, जैविक खेती और बाजार की मांग के अनुरूप फसल उत्पादन पर जोर; 22 अक्टूबर से पंचायतों में कृषि जनकल्याण चौपाल भागलपुर। वासंतिक (रबी) महाभियान-2026 के तहत भागलपुर में जिलास्तरीय कार्यशाला, प्रशिक्षण कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 एवं महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त निदेशक (शस्य) श्याम बिहारी सिंह, उप विकास आयुक्त रवि राकेश, डीआरडीए के निदेशक (लेखा) दुर्गा शंकर प्रसाद, निदेशक (एनईपी) अमर कुमार मिश्र, एसडीसी सोनाली शरण और जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों, प्रसार कर्मियों और किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला में रबी मौसम की तैयारियों, किसानों […]

Bhagalpur: 172 और 122 साल की परंपरा: भागलपुर के दुर्गा पूजा पंडालों में आज भी जीवित है बंगाली विरासत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बदलते दौर में जब त्योहारों के स्वरूप में तेजी से बदलाव आ रहा है, तब भागलपुर के दो ऐतिहासिक दुर्गा पूजा स्थल अपनी सदियों पुरानी परंपराओं के सहारे बंगाली संस्कृति की विरासत को जीवित रखे हुए हैं। बंगाली टोला की आर्य धर्म प्रचारिणी सभा, जिसे हरि सभा या दुर्गाबाड़ी के नाम से जाना जाता है, इस वर्ष सामुदायिक दुर्गा पूजा के 172वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। वहीं, माणिक सरकार स्थित कालीबाड़ी दुर्गा पूजा समिति के मंदिर परिसर में वर्ष 1904 से पारंपरिक रूप में दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है। यहां इस परंपरा के 122 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन दोनों पूजा स्थलों की पहचान केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है। ये […]

Bhagalpur: 172 और 122 साल की परंपरा: भागलपुर के दुर्गा पूजा पंडालों में आज भी जीवित है बंगाली विरासत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बदलते दौर में जब त्योहारों के स्वरूप में तेजी से बदलाव आ रहा है, तब भागलपुर के दो ऐतिहासिक दुर्गा पूजा स्थल अपनी सदियों पुरानी परंपराओं के सहारे बंगाली संस्कृति की विरासत को जीवित रखे हुए हैं। बंगाली टोला की आर्य धर्म प्रचारिणी सभा, जिसे हरि सभा या दुर्गाबाड़ी के नाम से जाना जाता है, इस वर्ष सामुदायिक दुर्गा पूजा के 172वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। वहीं, माणिक सरकार स्थित कालीबाड़ी दुर्गा पूजा समिति के मंदिर परिसर में वर्ष 1904 से पारंपरिक रूप में दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है। यहां इस परंपरा के 122 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन दोनों पूजा स्थलों की पहचान केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है। ये […]

Bhagalpur: मालदा में संवाद कार्यक्रम, महिला रेलकर्मियों ने साझा कीं कार्यस्थल की चुनौतियां, समाधान का मिला भरोसा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर समेत विभिन्न इकाइयों की 100 से अधिक महिला कर्मचारियों ने रखीं समस्याएं। प्रदीप विद्रोही मालदा। रेलवे में महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और उनकी समस्याओं का समाधान कैसे किया जा सकता है, इस पर चर्चा के लिए मालदा मंडल में विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (ईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ), मालदा की पहल पर मंदार कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला रेलकर्मियों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।मालदा मंडल के कार्मिक विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मालदा टाउन, भागलपुर, जमालपुर और साहिबगंज समेत विभिन्न स्थानों एवं इकाइयों की महिला कर्मचारी शामिल हुईं। चर्चा का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल से […]