
मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के उल्टा पुल स्थित जामा मस्जिद के पास कार्रवाई, तलाशी में बरामद हुआ मादक पदार्थ
भागलपुर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोजाहिदपुर थाना पुलिस ने 209 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अभिषेक आनंद के रूप में हुई है। वह बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज का निवासी बताया जा रहा है।
सिटी एसपी के अनुसार, मोजाहिदपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उल्टा पुल स्थित जामा मस्जिद के पास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 209 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक आनंद को गिरफ्तार कर लिया।

मादक पदार्थों के कारोबार पर पुलिस की नजर
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। शहर में नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
















