5
(1)

पंकज कुमार सिंह को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी, मनोनयन पर नवगछिया के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

नवगछिया। युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश कमेटी की नई सूची जारी की गई है। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने नवगछिया के तीन नेताओं को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें युवा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन निश्चल, पूर्व प्रदेश सचिव जयप्रकाश भारती और कांतेश कुमार उर्फ टीनू यादव शामिल हैं। वहीं, पंकज कुमार सिंह को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।

प्रदेश कमेटी में जिम्मेदारी मिलने पर मनोनीत नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल और नवगछिया जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त किया।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

नवीन निश्चल, जयप्रकाश भारती, कांतेश कुमार और पंकज कुमार सिंह के मनोनयन पर नवगछिया के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, भवेश कुमार, गुलशन मंडल, पारस नाथ साहू, शाहिद रजा, युवा जिलाध्यक्ष रवि कुमार, हितेश चंद्र, प्रिंस पटेल, रूपक पटेल, शिवशंकर चौधरी, दिलीप कुमार, सूरज कुमार पोद्दार, प्रशांत कन्हैया, विधान चन्द्र भगत और विष्णु कुमार सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: