
परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में कराया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भेजा
नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जमुनिया निवासी ज्ञानेश्वर साह के 45 वर्षीय पुत्र दिलीप साह के रूप में हुई है।

घटना के बाद परिजन घायल दिलीप साह को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।














